फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में छाए बादल, देखें वीडियो

Sat, 21 Nov 2026 01:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ गई है। शिमला में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
शिमला में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को माैसम ने करवट बदली। सुबह रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ गई है। आसमान में घने बादल छाए रहने से लोगों को बर्फबारी के साथ बारिश होने की उम्मीद बंधी। शिमला में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर को बादल छाए गए। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

Trending Videos

कहां कितना न्यूनम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 6.6, भुंतर 5.1, कल्पा 3.5, धर्मशाला 11.8, ऊना 10.0, नाहन 11.5, केलांग 0.3, पालमपुर 7.5, सोलन 6.2, मनाली 3.9, कांगड़ा 10.2, मंडी 7.7, बिलासपुर 8.0, कुफरी 6.3, कुकुमसेरी -3.1, बरठीं 6.1, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 14.9, देहरा गोपीपुर 11.0, ताबो -4.2 व बजाैरा में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन

27 नवंबर तक माैसम साफ
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  27 नवंबर तक राज्य में सभी भागों में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  वहीं अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें