बीती रात जमकर बरसे बादल
बीती रात को नगरोटा सूरियां में 59.2, भरवाईं 39.0, शिलारू 20.4, कुफरी 14.2, गुलेर 13.2, शिमला 11.4, कोटखाई 11.3, काहू 11.0, करसोग 10.0, देहरा गोपीपुर 8.3, नंगल डैम 6.8, भराड़ी 6.4, नयना देवी और चौपाल 6.2, कटौला 6.1, पंडोह और कांगड़ा 6.0, जोत 5.8, ऊना 5.4 व रोहड़ू में 5.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
जानें कब तक बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 6 जून को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 7 से 11 जून तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 15.0, भुंतर 13.6, कल्पा 6.4, धर्मशाला 11.9, ऊना 15.2, नाहन 17.9, केलांग 4.8, पालमपुर 14.0, सोलन 13.6, मनाली 9.3, कांगड़ा 14.1, मंडी 15.7, बिलासपुर 17.6, डलहाैजी 13.4, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुकुमसेरी 6.9, भरमाैर 8.8, धाैलाकुआं 20.2, बरठीं 17.0, कसाैली 14.9, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 12.1, ताबो 7.7 व नेरी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।