22 मई तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मई के दौरान राज्य के मध्य-उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आज उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश हो सकती है। 19 मई को निम्न पर्वतीय-उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों और मध्य पर्वतीय अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 20 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 21 व 22 मई को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब रह सकता है। 19 से 20 मई तक कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान व बारिश
शिमला 14.5, सुंदरनगर 18.9, भुंतर 14.1, कल्पा 7.8, धर्मशाला 17.3, ऊना 18.0, नाहन 18.8, पालमपुर 19.0, सोलन 16.0, मनाली 12.1, कांगड़ा 20.0, मंडी 18.9, बिलासपुर 21.6, हमीरपुर 21.3, चंबा 15.4, जुब्बड़हट्टी 16.8, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 10.8, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 10.9, सियोबाग 12.0, बरठीं 21.5, पांवटा साहिब 31.0, सराहन 11.0, ताबो 5.3 व बजाैरा में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात को नंगल बांध 13.8, शिलारू 13.2, ऊना 12.6, कटौला 11.1, बीबीएमबी 10.2, ओलिंडा 9.0, सराहन 7.5, रामपुर 7.2, नयना देवी 6.2, पंडोह 6.0 व शिमला में 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
निचले भागों में चढ़ने लगा पारा
उधर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ोतरी से दोपहर के समय कुछ जगह लू भी चलने लगी है। ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौजूदा सीजन में यह प्रदेशभर में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। ऊना सहित धर्मशाला, शिमला, कसौली, धौलाकुआं, कांगड़ा में इस सीजन का सबसे अधिक पारा रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं ने मैदानी जिलों में लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।