हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 22 अक्तूबर को बारिश की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। 22 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। 23 से 25 अक्तूबर तक माैसम साफ रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी माैसम साफ बना रहा। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शनिवार को दिन बर्फ के फाहे गिरे। हल्के बादल होने की स्थिति में ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू और मनाली में दिनभर धूप खिली रही। जिले में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसान और बागवान बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।