मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में सुबह और शाम के समय भी ठंडक कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 से 31 मार्च तक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 10.5, भुंतर 9.0, कल्पा 4.6, धर्मशाला 13.6, ऊना 12.0, नाहन 16.3, केलांग -2.2 , पालमपुर 10.5, सोलन 11.0, मनाली 5.6, कांगड़ा 13.1, मंडी 10.6, बिलासपुर 11.9, हमीरपुर 13.0, चंबा 12.5, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी 0.6, नारकंडा 6.0, भरमौर 8.7, रिकांगपिओ 8.8, सेऊबाग 8.0, धौलाकुआं 13.2, बरठीं 11.2, समदो 1.9, पावंटा साहिब 15.0, सराहन 4.5 और देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कहां कितना अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, बिलासपुर में 29.4, मनाली में 28.8, कांगड़ा में 28.1, मंडी-चंबा में 27.6, सोलन में 26.0, सुंदरनगर में 26.9, भुंतर में 26.2, नाहन में 25.5, धर्मशाला में 24.1, शिमला में 19.7, कल्पा में 17.8, नारकंडा में 15.8 और केलांग में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
देवधार के पास भूस्खलन से कुल्लू-मनाली फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे देवधार में भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। फोरलेन सड़क पर क्रेट वायर सहित बड़े पत्थर आ गए हैं। देवधार में भूस्खलन के चलते यहां पर एकतरफा ही वाहनों की आवाजाही चलाई जा रही है। देवधार में भूस्खलन का सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। इसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया गया है। बरहाल लोगों को सड़क बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।