फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,17 मार्च तक खराब रहेगा माैसम

Fri, 14 Mar 2025 07:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रदेश के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।  शिमला में भी आज बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी चार दिनों तक माैसम खराब बना रहेगा। शिमला में भी आज बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान मनाली में 7.0, सांगला 2.6, जोत 1.2  और भुंतर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं गोंदला में 13, कुकुमसेरी 5.9 और केलांग में 4.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

विज्ञापन

इतने दिन खराब रहेगा माैसम
विभाग के अनुसार 14 और 16 मार्च  को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 15 मार्च को अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  15 और 16 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 मार्च  को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 से 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 
ये भी पढ़ें: HP Education Department: शिक्षकों के तबादले 30 किलोमीटर से कम दूरी पर नहीं होंगे, दिशा-निर्देश जारी

इन जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
माैसम विभाग ने 15 माच के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी व शिमला के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 16 मार्च के लिए किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के लिए अलर्ट है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

तापमान में आएगा बदलाव
अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है।

कुल्लू और लाहौल स्पीति में मौसम ने बदली करवट
दो दिन के येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार शाम से जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति में मौसम ने करवट ली है। कुल्लू जिला में भारी बारिश और जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिसे घाटी कड़ाके की ठंड में आ गई है। कुल्लू में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  वहीं, वीकेंड के चलते मनाली घूमने आ रहे पर्यटकों को भी बारिश से खासी दिक्कतें उठानी पड़ी है। बता दे की मौसम विज्ञान के ने 14 और 15 मार्च का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 10.0, भुंतर 6.9, कल्पा -0.4, ऊना 9.8, नाहन 13.1, केलांग -5.7, पालमपुर 9.5, सोलन 7.8, मनाली 3.9, कांगड़ा 10.5, मंडी 10.7, बिलासपुर 10.2, चंबा 8.6, डलहाैजी 5.2, कुकुमसेरी -5.8, सेऊबाग 5.0, बरठीं 9.7, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 5.4, ताबो -3.4 व नेरी में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें