फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, 12 सितंबर से मानसून फिर पकड़ सकता है रफ्तार, जानें पूर्वानुमान

Thu, 10 Sep 2026 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मौसम के कई रंग दिखे। बदले मौसम के बीच धर्मशाला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जबकि राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे और मैदानी जिलों में धूप खिली रही। 
विज्ञापन
हिमाचल माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम के कई रंग दिखे। बदले मौसम के बीच धर्मशाला में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जबकि राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे और मैदानी जिलों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।  धर्मशाला में सुबह के समय मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। ऊना में दिनभर मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 12 सितंबर से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। 12 से 16 सितंबर के बीच राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम खुलने के बाद किसान खेतों में आलू की बिजाई के काम में जुट गए हैं। चंबा में भी दिनभर मौसम साफ रहा। कुल्लू में भी मौसम साफ रहा। हालांकि मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की बारिश हुई। मंडी में भी मौसम साफ रहा। प्रदेशभर में वीरवार शाम तक 61 सड़कें बंद रहीं। वहीं, आठ बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 36.0
मंडी 33.7
बिलासपुर 33.5
कांगड़ा 33.3
सोलन 30.2
नाहन 29.1
धर्मशाला 29.0
मनाली 27.2
शिमला 25.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें