फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट, इस महीने में 33 फीसदी कम बरसे बादल

Sat, 27 Jul 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई भागों में लगातर एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार रात को कई भागों में बादल झमाझम बरसे। धौलाकुआं में 54.0, कटौला 40.2, नाहन 37.6, पालमपुर 32.0, पांवटा 31.2, सुंदरनगर 26.8 और बैजनाथ में 25.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी शिमला में आज दोपहर बाद बारिश हुई। पूरा शहर धुंध के आगोश में है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 जुलाई से 2 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन

उधर, 1 से 27 जुलाई तक राज्य में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के लिए 220.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 147.5 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 22, चंबा 39, हमीरपुर 26, किन्नौर 51, कुल्लू 35, लाहौल-स्पीति 91, मंडी 2, शिमला 28, सिरमौर 52, सोलन 52 और ऊना में 52 फीसदी कम बारिश हुई।
 

इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर,कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू व चंबा जिले में किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 22.6, कल्पा 17.2, धर्मशाला 20.9, ऊना 25.6, नाहन 25.4, केलांग 16.5, पालमपुर 20.0, सोलन 23.0, मनाली 20.7, कांगड़ा 24.0, मंडी 25.1, बिलासपुर 26.1, हमीरपुर 26.5, चंबा 24.7, डलहौजी 19.2, कुफरी 16.6, नारकंडा 14.8, भरमौर 20.5, रिकांगपिओ 21.0, धौलाकुआं 26.1, बरठीं 26.0, समदो 19.2, कसौली 19.9, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 16.6, मशोबरा 17.8, नेरी 26.5 व बजौरा में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 24.6
सुंदरनगर 33.6
धर्मशाला 29.0
ऊना 36.6
सोलन 30.0
कांगड़ा 33.0
मंडी 36.5
बिलासपुर 34.9
हमीरपुर 33.8
चंबा 34.7
रिकांगपिओ 32.3
सेऊबाग 34.2
बरठीं 33.4
बजौरा 35.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें