फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में इस दिन तक बारिश और गर्जन का पूर्वानुमान

Sat, 24 Aug 2019 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भर में 30 अगस्त तक बारिश और गर्जन का पूर्वानुमान लगाया गया है। राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाये रहे और शाम के समय हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी मौसम खराब रहा। सोलन शहर में दोपहर बाद करीब आधा घंटे तक बारिश होती रही। इसके अलावा प्रदेश के किसी अन्य क्षेत्र में बारिश होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अनुसार राज्य में अब भी कुल 311 छोटी और बड़ी सड़कें बंद हैं। इनको युद्ध स्तर पर खोलने का काम किया जा रहा है ताकि वाहनों की आवाजाही आसानी हो सके। प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 16.2, सुंदरनगर 20.9, भूंतर 19.8, कल्पा 12.2, धर्मशाला 21.2, ऊना 23.7, नाहन 18.7, केलांग 11.1, पालमपुर 20.0, सोलन 19.2, मनाली 15.4, कांगड़ा 22.8, मंडी 18.8, बिलासपुर 18.0, हमीरपुर 18.4, चंबा 20.8, डलहौजी 15.8 और कुफरी 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 25.4, सुंदरनगर 32.1, भूंतर 33.0, कल्पा 23.3, धर्मशाला 27.5, ऊना 33.6, नाहन 29.5, सोलन 30.5, कांगड़ा 33.1, बिलासपुर 33.5, हमीरपुर 33.4, चंबा 30.3, डलहौजी 20.5 और केलांग 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें