हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 10 जून तक बारिश हो सकती है। मैदानी भागों में 9 जून से मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। बुधवार को कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 15.1, भुंतर 13.1, कल्पा 7.2, धर्मशाला 18.6, ऊना 19.4, नाहन 21.1, केलांग 3.9, पालमपुर 16.0, सोलन 15.6, कांगड़ा 20.2, मंडी 15.5, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 18.9, चंबा 17.0, डलहौजी 13.5, जुब्बड़हट्टी 15.2, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी 3.7, नारकंडा 6.0, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 10.5, सेऊबाग 11.6, धौलाकुआं 20.2, बरठीं 20.8, पांवटा साहिब 23.0 और देहरागोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 35.1, शिमला 23.4, डलहौजी 20.8, चंबा 31.5, केलांग 15.7, कुकुमसेरी 19.1, डलहौजी 20.8, धर्मशाला 28.5, कांगड़ा 32.0, सेऊबाग 25.3, हमीरपुर 34.4, सुंदरनगर 31.0, बिलासपुर 34.0, कल्पा 16.6, नारकंडा 17.2, जुब्बड़हट्टी 26.8 और बरठीं में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।