फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में

Sun, 04 Dec 2022 05:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 5 से 8 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 5 से 8 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 8 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 9 दिसंबर को भी इन क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। वहीं, मैदानी जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व मंडी के कुछ भागों में 6 दिसंबर तक धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आज राजधानी शिमला व अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.1, सुंदरनगर 3.3, भुंतर 2.1, कल्पा 0.5, धर्मशाला 7.2, ऊना 5.6, नाहन 12.7, केलांग माइनस 4.8, पालमपुर 5.0, सोलन 3.7, मनाली 1.0, कांगड़ा 6.4, मंडी 5.2, बिलासपुर 8.5, हमीरपुर 4.8, चंबा 5.0, डलहौजी 8.5, जुब्बड़हट्टी 8.8, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी माइनस 4.4, नारकंडा 4.4, रिकांगपिओ 3.5 और पांवटा साहिब में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, हमीरपुर-बिलासपुर 22.5, कांगड़ा 22.1, धर्मशाला-नाहन 21.7, चंबा 19.1, शिमला17.6, डलहौजी 14.5 और केलांग में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें