फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश में इतने दिन माैसम साफ रहने के आसार, विंटर सीजन में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश

Mon, 16 Feb 2026 03:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान राज्य के ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक 139.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 45, कांगड़ा 24, किन्नाैर 59, कुल्लू 10, लाहाैल-स्पीति 26, मंडी 2, शिमला 30 व सिरमाैर में 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर में सामान्य से 5, हमीरपुर 10, सोलन 27 व ऊना में 51 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 5.0, कल्पा 1.8, धर्मशाला 7.0, ऊना 7.8, नाहन 9.8, पालमपुर 8.0, सोलन 4.2, मनाली 2.2, कांगड़ा 7.8, मंडी 7.2, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुकुमसेरी -8.6, सेऊबाग 3.5, बरठी 5.5, कसाैली 8.9, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.9, देहरागोपीपुर 12.0, ताबो -8.0 व नेरी में 11.4 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। 

22 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
सोमवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान राज्य के ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 22 फरवरी तक माैसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। हालांकि, 18 फरवरी को ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं अगले 3-4 दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
 सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.4, मंडी 26.2, कांगड़ा 25.5, नाहन-सोलन 24.0, धर्मशाला 22.0, शिमला 18.5 और मनाली में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें