भरमौर-पठानकोट हाईवे 26 घंटे बाद बहाल
उधर, भरमौर-पठानकोट हाईवे 26 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। बुधवार को जिले में 27 ट्रांसफार्मर बंद रहने से 135 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली गुल होने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला में दो सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां पेश आईं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 8.8, कल्पा 0.9, धर्मशाला 8.2, ऊना 11.0, नाहन 10.7, पालमपुर 12.0, सोलन 7.8, मनाली 3.1, कांगड़ा 13.2, मंडी 11.3, बिलासपुर 12.0, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 6.0, कुकुमसेरी -1.8, सेऊबाग 7.7, बरठीं 11.6, कसाैली 11.9, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 2.1, देहरागोपीपुर 16.0, ताबो -2.8 व नेरी में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इतने दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18, 19 और 20 मार्च को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। 19 और 20 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व लाहाैल-स्पीति जिले के अलग-थलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इस दाैरान कई भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। 21 से 24 मार्च तक राज्य के ऊंचाई वाले कुछ अलग-थलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
तापमान में गिरावट के आसार
उधर, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की प्रबल संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।