फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में इस दिन से बारिश के आसार, मानसून में अब तक 2493 घर ढहे

Wed, 30 Aug 2023 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

इस मानसून सीजन में 24 जून से 30 अगस्त तक 386 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 134 की सड़कों हादसों में मौत हो गई।
विज्ञापन
शिमला में भवन पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 1 सितंबर से प्रदेश के कुछ भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 सितंबर तक कई भागों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। बुधवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश में कहीं भी बुधवार को बारिश दर्ज नहीं हुई। प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते अभी भी 270 सड़कों पर आवाजाही ठप है। मंडी जोन में 118, हमीरपुर में 55, शिमला में 63 और कांगड़ा जोन में 31 सड़कें बंद हैं। 40 पेयजल योजनाएं भी प्रदेश में प्रभावित चल रही हैं।

विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 386 लोगों की जान गई
इस मानसून सीजन में 24 जून से 30 अगस्त तक 386 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 134 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 363 घायल हुए हैं। राज्य में 2493 घर ढह हो गए हैं। 10751 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 314 दुकानों व 5582 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 162  और अचानक बाढ़ की  72  घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें