फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी पर पैसे लेकर दलाईलामा से मिलवाने के आरोपों की भी होगी जांच

Sat, 07 Sep 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया डीएसपी ज्ञान चंद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो कांगड़ा जोन की ओर से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए डीएसपी नूरपुर ज्ञान चंद की दिक्कतें और बढ़ेंगी। विजिलेंस विभाग ने डीएसपी ज्ञान चंद के केस की फाइल के साथ आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी की ओर से तत्कालीन एसपी कांगड़ा से की गई शिकायत को भी अटैच कर दिया है।

विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों के अनुसार जिस दौरान ज्ञान चंद ठाकुर दलाईलामा की सिक्योरिटी के इंचार्ज थे, उस दौरान भी वे भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। इसके चलते आईएफएस अधिकारी ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से उनकी शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के सिक्योरिटी इंचार्ज से हटा दिया था।

विज्ञापन

फाइल फोटो
शिकायत में आईएफएस अधिकारी ने आरोप लगाया था कि सिक्योरिटी इंचार्ज होने के नाते ज्ञान चंद ठाकुर उस दौरान लोगों को तिब्बती धर्मगुरु से मिलवाने के लिए लोगों से पैसे मांगता था। अब रिश्वत मामले में पहले से ही जांच के घेरे में चल रहे डीएसपी नूरपुर ज्ञान चंद ठाकुर की अब इस नई शिकायत के तहत भी जांच होगी। ऐसे में उनकी दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

विजिलेंस विभाग के पास शिकायत पहुंची है। विभाग रिश्वत मामले के साथ अब आईएफएस अधिकारी की ओर से तत्कालीन एसपी कांगड़ा से की गई शिकायत के तहत भी जांच पड़ताल कर रहा है। - अरुल कुमार, एसपी, विजिलेंस कांगड़ा जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें