हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 52 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। नवंबर और दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने केंद्रों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी और निजी महाविद्यालयों के साथ विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्रों को भी शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से 17 अक्तूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सांध्य अध्ययन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय संजौली, राजकीय कन्या महाविद्यालय और सेंट बीड्स कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।