फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुल्लू के बजौरा और जगतसुख में दो मकान जलकर राख

Wed, 27 Jan 2021 04:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में आग से मकान जला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बजौरा और जगतसुख के भनारा गांव में आग लगने की दो घटनाएं हुईं। बजौरा में चार मंजिला और जगतसुख भनारा में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। बजौरा में कमरे में सो रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। दावा है कि 80 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। बजौरा में सोमवार रात करीब ढाई बजे नवीन शर्मा के मकान के कमरे में आग लग गई। इसमें बुजुर्ग ढाले राम अकेला सोया था। परिजन अन्य कमरों में थे। कमरे में एकाएक आग लगने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि रात करीब ढाई बजे आग से 50 हजार का नुकसान हुआ है। बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो गई है। आग से करीब 80 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया है। टीम में राजकुमार, हीरालाल, तेजेंद्र सिंह और चालक संजय चौहान भी मौजूद रहे। उधर, जगतसुख के भनारा गांव में नाथूराम, रामू, शुकरू और गायत्रू दत्त के ढाई मंजिला मकान में भी मंगलवार देर रात को आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा मकान आ गया। आग पर दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर काबू पाया। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आग की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, जबकि मकान जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें