फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचले बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर मौत

Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है।
विज्ञापन


भटोली कॉलेज के पास पेश आए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक की पहचान संजीव कुमार (29) निवासी नंगल खुर्द तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। 

दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई जिससे दो घंटे तक लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना शव गृह में भेज दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार संजीव कुमार अपने साथी के साथ नंगल में एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे कि भटोली कॉलेज के पास एक तेज रफ्तारी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


बाइक के ऊपर से ट्रक गुजरने के कारण दोनों युवाओं की मौके पर मौत हो गई। हादासे के दौरान घटना स्थल मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें