16 जुलाई तक करनी होगी संस्थान में रिपोर्ट
बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग भी 14 जुलाई को होगी, जिसमें एचपीसीईटी के मेरिट आधार पर सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित होंगी, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में 16 जुलाई तक रिपोर्ट करनी होगी। बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) के दूसरे चरण की सीटें 18, तीसरे चरण की 23 और चौथे चरण की सीटें 28 जुलाई ऑनलाइन आवंटित की जाएंगी। एमबीए और एमसीए की सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को पहले चरण में 20 जुलाई को सीटें ऑनलाइन माध्यम से आवंटित की जाएंगी, जिन्हें 22 जुलाई तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। दूसरे चरण की 24, तीसरे की 29 और चौथे चरण तीन अगस्त को होगा।
इन विषयों में होगी ऑफलाइन काउंसलिंग
एमबीए पर्यटन एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग की पहले चरण की काउंसलिंग 14 जुलाई को विवि परिसर में होगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग 18 को है। फार्मा डी की पहले चरण की काउंसलिंग भी 14 को फार्मेसी कॉलेज कथोग, ज्वालामुखी जिला कांगड़ा में होगी। बीएससी एचएमसीटी की पहले चरण की काउंसलिंग 14 को संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही होगी। बीएचएमसीटी की पहले चरण की काउंसलिंग और दूसरे चरण की काउंसलिंग 18 जुलाई को तकनीकी विवि परिसर में प्रस्तावित है। बीसीए और बीबीए की काउंसलिंग भी संबंधित शिक्षण संस्थानों में उपरोक्त तिथि को होगी। एमबीए और एमसीए के अभ्यर्थी 10 से 16 जुलाई तक काउंसलिंग फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
पहली बार बीटेक सहित अन्य विषयों की ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग की जा रही है। जेईई, एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। - डॉ. राजेश कुमार, अधिष्ठाता शैक्षणिक, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर