फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: जहां छात्र नहीं, वहीं भेज दिया शिक्षक! शिक्षा विभाग का 'गजब' गणित, जानिए पूरा मामला

Mon, 27 Jul 2026 10:55 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

जुब्बल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान से शारीरिक शिक्षा शिक्षक का पोस्ट सहित तबादला ऐसे स्कूल में कर दिया गया है, जहां इस विषय का एक भी छात्र नहीं है। इससे झगटान स्कूल के तीन विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग के फैसले पर सवाल उठाते हुए शिक्षक की वापसी की मांग की है। उप शिक्षा निदेशक ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुब्बल में शिक्षा विभाग के अजीब फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान से पोस्ट सहित ने एक शारीरिक शिक्षक को शैक्षणिक सत्र के बीच में ही स्थानांतरित कर दूसरे स्कूल भेज दिया गया। इस फैसले से शारीरिक शिक्षा विषय के तीन विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच सत्र में ही रुक गई है। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा विभाग ने शिक्षक को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुड्डू भेजा है, जहां शारीरिक शिक्षा विषय का एक भी विद्यार्थी नहीं है। स्कूल प्रबंधन समिति ने विभाग के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं। समिति ने इसे विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ बताया है।

विज्ञापन


मामले से शिक्षा मंत्री को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान जुब्बल उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र में स्थित है। यह स्कूल पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। यहां प्रधानाचार्य और टीजीटी मेडिकल के पद दिसंबर 2025 से रिक्त हैं। टीजीटी आर्ट्स का पद भी लंबे समय से खाली है। विद्यालय में कुल करीब 32 विद्यार्थी हैं। विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का स्वीकृत पद था और शिक्षक कार्यरत भी था। इस तबादले से झगटान के तीन छात्रों की शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई ठप हो गई है। स्कूल प्रबंधन समिति ने इस निर्णय को हैरानी भरा बताया है।

शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा मामला
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री के समक्ष भी मामले को रखा गया है। उन्होंने मांग की कि पोस्ट सहित शिक्षक की नियुक्ति वापस स्कूल में की जाए। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है, तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - लेखराज भारद्वाज, उप शिक्षा निदेशक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें