फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUCET 2026: हिमाचल के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट में बनाई जगह, उदित ने हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक

Thu, 25 Jun 2026 03:23 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित CUCET 2026 में हिमाचल प्रदेश के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट सूची में स्थान बनाया। सोलन के अर्की निवासी उदित चतुर्वेदी ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया, जबकि संकल्प कमल और चिराग नेगी भी मेरिट सूची में शामिल हुए।
विज्ञापन
उदित चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में हिमाचल प्रदेश के तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मेरिट सूची में स्थान बनाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। करीब 15 लाख अभ्यर्थियों की इस परीक्षा के परिणाम 23 जून को घोषित किए गए।
विज्ञापन


परिणामों में हिमाचल के उदित चतुर्वेदी ने 1207 एनटीए स्कोर के साथ पूरे देश में तीसरा स्थान (AIR-3) हासिल किया। वहीं संकल्प कमल ने 1067 और चिराग नेगी ने 1006 एनटीए स्कोर प्राप्त कर राष्ट्रीय मेरिट सूची में जगह बनाई।

उदित चतुर्वेदी जिला सोलन के अर्की के निवासी हैं। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई न्यू शिमला स्थित डीएवी स्कूल से की, जबकि 12वीं की परीक्षा दिल्ली के रोहिणी स्थित डीएवी स्कूल से 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। सीयूसीईटी 2026 में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल कर उन्होंने अपने स्कूल, प्रदेश और परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उदित का लक्ष्य दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना है, जो अब उनकी इस उपलब्धि के बाद साकार होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें