फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सचिवालय में नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अलग-अलग विभगों में लिपिकों के 178 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड ने 8 जुलाई 2014 को जारी अधिसूचना में पोस्ट कोड 404 लिपिक के पदों में बढ़ोतरी की है पहले लिपिकों के 57 पदों को भरने की अधिसूचना जारी की थी जिसमें 43 पद प्रदेश सचिवालय में 10 पद लेबर कमीशनर कार्यालय में, 3 पद हिमालयन संस्थान और एक पद उपायुक्त  कार्यालय ऊना में भरे जाने थे।

अब बोर्ड ने विभागों से प्राप्त रिकोजिशन के आधार पर लिपिकों के पदों 18/10/2014 को अधिसूचना संख्या 16887 द्वारा बढाया है। इसमें अब उच्च शिक्षा विभाग में 16, सचिवालय में 67, डीसी ऊना 3, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग में 1,  डीसी लाहौल-स्पिती 5 और वन विभाग में 29 पदों को बढ़ाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्टेनो टाईपिस्ट के दो पद बढ़ाए गए

इसी अधिसूचना द्वारा पोस्ट कोड 403 स्टेनो टाईपिस्ट के दो पद बढ़ाए गए है। अब इन पदों की संख्या 53 हो गई है। शीघ्र शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए भर्ती प्रकिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही इन पदों के लिए छंटनी परीक्षा ली जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें