फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल ने इन तीन राज्यों को शुरू की बैंकिंग पर बिजली सप्लाई

Thu, 02 May 2019 11:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल ने बुधवार से दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा को बैंकिंग पर बिजली सप्लाई देना शुरू कर दिया है। 30 सितंबर तक यह सप्लाई जारी रहेगी। सर्दियों में हिमाचल इन्हीं राज्यों से सप्लाई वापस लेगा। पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर 1806 मिलियन यूनिट बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में यह राज्य 2021 मिलियन यूनिट बिजली हिमाचल को लौटाएंगे। गर्मी बढ़ते ही हिमाचल में बिजली उत्पादन बढ़ गया है। प्रदेश में गर्मियों के मौसम में बिजली की अधिक जरूरत नहीं होती है।

ऐसे में हिमाचल ने ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली लेने वाले राज्यों को चुना है। इन राज्यों को हिमाचल पहली मई से 30 सितंबर तक बिजली की सप्लाई देगा। सर्दियों के मौसम में बिजली संकट से जूझने वाले हिमाचल को यह पड़ोसी राज्य 15 अक्तूबर से 31 मार्च तक बिजली की सप्लाई वापस देंगे।
विज्ञापन


बैंकिंग पर बिजली देने-लेने को लेकर हिमाचल के साथ पड़ोसी राज्यों का बाकायदा एग्रीमेंट हुआ है। किस राज्य को कितनी सप्लाई दी जानी है। इसे रोजाना तय किया जाएगा।

कुल 1806 मिलियन यूनिट हिमाचल की ओर से दूसरे राज्यों को सप्लाई करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इन राज्यों से हिमाचल 2021 मिलियन यूनिट बिजली वापस लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें