फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट बंद, नहीं मिल रहा भर्तियों का रिकॉर्ड

Fri, 31 Mar 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट के बंद होने से दर्जनों पोस्ट कोड की भर्तियों की जानकारी न तो विजिलेंस को मिल पा रही है और न ही अभ्यर्थियों को। यही नहीं विभिन्न भर्तियों की जांच कर रही एसआईटी टीमों ने ओएसडी से रिकॉर्ड की मांग की है। 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग का रिकॉर्ड सरकार के कहे मुताबिक अभी तक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला शिफ्ट नहीं हुआ है। इससे पहले ही कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। वेबसाइट के बंद होने से दर्जनों पोस्ट कोड की भर्तियों की जानकारी न तो विजिलेंस को मिल पा रही है और न ही अभ्यर्थियों को। यही नहीं विभिन्न भर्तियों की जांच कर रही एसआईटी टीमों ने ओएसडी से रिकॉर्ड की मांग की है। लेकिन, आयोग में कोई भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने से अब एसआईटी को रिकॉर्ड मुहैया करवाना मुश्किल हो गया है। मामला ध्यान में आते ही ओएसडी ने प्रदेश सरकार को चयन आयोग में कुछ कर्मचारियों को नियुक्त करने के बारे में पत्राचार किया है, ताकि वांछित रिकॉर्ड एसआईटी को उपलब्ध करवाया जा सके।

विज्ञापन


वहीं, आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और अन्य आरोपियों के आवाज के सैंपल लेने के लिए हमीरपुर न्यायालय में दाखिल अर्जी पर शुक्रवार को बहस होगी। अब न्यायालय के फैसले पर निर्भर करता है कि एसआईटी इन आरोपियों के आवाज के सैंपल ले सकेगी या नहीं। गुरुवार को दूसरे दिन भी हमीरपुर स्थित विजिलेंस थाना में आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर से दिनभर पूछताछ हुई। अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। इस दौरान एसपी विजिलेंस राहुल नाथ, एएसपी रेणू शर्मा और एएसपी अभिमन्यु वर्मा समेत एसआईटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी सुनीता देवी की प्रदेश उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के तीन दिन बार भी एसआईटी ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। इसी तरह पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी परीक्षा मामले में नामजद आयोग के दो चपरासी और दो अभ्यर्थी भी एसआईटी की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें