फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छराबड़ा से नई दिल्ली लौटे सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी

Thu, 16 Oct 2025 05:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क मार्ग से गईं। सोनिया और प्रियंका 12 अक्तूबर को शिमला आई थीं। इसके बाद रिज मैदान पर 13 अक्तबूर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचीं। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को शिमला से नई दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से रवाना हो गए। हालांकि, प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क मार्ग से गईं। सोनिया और प्रियंका 12 अक्तूबर को शिमला आई थीं। इसके बाद रिज मैदान पर 13 अक्तबूर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचीं। इसके अगले दिन 14 अक्तूबर को राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे। राहुल गांधी का यह निजी दौरा था। शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा का अपना घर है। तीनों नेता इसी मकान में रहे और आसपास चहलकदमी करते रहे। तीनों ने यहां विश्राम किया और बिहार चुनाव की भी रणनीति बनाई। इस दौरान उनके साथ राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआर को लेकर सरकार ने प्रियंका गांधी से भी बोला झूठ : जमवाल
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रियंका गांधी के साथ भी झूठ कहा है। सरकार का कहना है कि वह कोई पीआर नहीं करती, पूरी तरह से गलत है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार देश में इकलौती सरकार है जो अपने प्रचार के बजाय विपक्षियों के दुष्प्रचार पर भी करोड़ों रुपये हर साल खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग से झूठ बोलती है चाहे वह कर्मचारी, युवा, महिला या किसान क्यों न हो। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाली कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर अभी तक मौन क्यों है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें