जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा एक सैन्य वाहन नरसू नाले के पास खाई में गिर गया। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। इनकी पहचान सुरेश कुमार निवासी कांडो कटयाड़, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) और एनके पवार निवासी समरादाबाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सैनिक वेलफेयर बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन शहीद के घर पहुंचेए जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।