फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी, केलांग में एक डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

Fri, 18 Oct 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रे सहित मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों में दोपहर बाद लगातार ताजा बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.6, कल्पा में 3.5, मनाली में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। रविवार से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी बर्फबारी से प्रदेश भर के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें