जिला कुल्लू के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मंगलवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.6, कुकुमसेरी में 3.8, नारकंडा में 4.4, कल्पा में 5.8, डलहौजी में 6.0, मनाली-कुफरी में 6.2, शिमला में 8.5, धर्मशाला में 11.4, ऊना में 15.5 और नाहन में 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।