फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर अचानक खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह घायल

Wed, 22 Oct 2025 10:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 हरोली उपमंडल के कर्मपुर गांव में सोमवार को तेंदुए ने छह लोगों को घायल कर दिया। एक व्यक्ति की आंख में गंभीर चोट लगी है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई। 
विज्ञापन
हरोली में तेंदुए के हमले में छह लोग घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के कर्मपुर गांव में सोमवार को तेंदुए ने छह लोगों को घायल कर दिया। एक व्यक्ति की आंख में गंभीर चोट लगी है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई। यह घटना जिले के पालकवाह क्षेत्र के कर्मपुर गांव के पास खेतों में हुई, जब तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर अचानक लोगों पर टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ खेतों के बीच झाड़ियों में छिपा हुआ था, जब राहगीरों ने उसकी आवाज सुनी तो वह घबराकर गांव की ओर भागने लगे। 

विज्ञापन

Trending Videos

पास के जंगल में झाड़ियों में छिपा मिला तेंदुआ
तभी तेंदुए ने छह ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों के एक समूह ने डंडे लेकर तेंदुए का पीछा किया और उसे घायल कर दिया। बाद में तेंदुआ पास के जंगल में झाड़ियों में छिपा मिला, जहां वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि तेंदुआ अकसर खेतों के आसपास घूमता देखा गया था। वन विभाग से आग्रह किया कि तेंदुए को गांव से दूर किसी स्थान पर छोड़ा जाए।

लोगों ने मवेशियों को बाड़ों में बंद रखा
दीपावली के दिन लोग इतने भयभीत थे कि उन्होंने अपने मवेशियों को बाड़ों में बंद रखा और बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। भाजपा नेता राम कुमार भी अस्पताल में जाकर पीड़ितों से मिले। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पीड़ितों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वन विभाग के डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि घायल तेंदुए को पुनर्वास केंद्र बौल ले जाया गया।
विज्ञापन

तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें: डीएफओ
डीएफओ ने बताया कि  पहाड़ों पर सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जंगली जानवर उतरकर मैदानी इलाकों का रुख करते हैं। शिकार की तलाश में अकसर ये रिहायशी इलाकों के पहुंच जाते हैं। इस कारण इंसानों और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, खुद न उलझें। उधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहाैल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें