हिमाचल के सिरमौर जिले के नेरीपुल-सोलन सड़क मार्ग पर जघेड़ के समीप हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक पिकअप नंबर एचआर 68-7458 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने सोलन अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप सोलन में वापस ट्राई की तरफ जा रही थी।