फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Weather: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, छह घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा लारजी-सैंज मार्ग

Mon, 11 Jul 2022 06:14 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज/कुल्लू

सार

पागलनाला में भारी मलबा आने से लारजी-सैंज सड़क पर यातायात बंद रहा। भारी बारिश में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
यातायात बाधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिले की सैंज घाटी की मुख्य सड़क भारी बारिश के चलते छह घंटे तक बंद रही। लारजी-सैंज सड़क पर तलाड़ा गांव के पास पागलनाला में भारी मलबा आने से रविवार देर रात 3:00 बजे से सोमवार सुबह 9:00 बजे तक यातायात बंद रहा। इस दौरान यात्रियों और किसानों को अधिक परेशानी हुई। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया गया। भारी बारिश में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इनमें सरकारी और निजी बसों के साथ सैंज घाटी से प्लम, नाशपाती, टमाटर और गोभी ले जा रहीं दर्जनों गाड़ियां शामिल रहीं।

विज्ञापन

 



ये गाड़ियां रोज उत्पाद लेकर रोजाना टकोली स्थित सब्जी मंडी जाती हैं। पागलनाला बंद होने से यहां फंसी गाड़ियां देरी से सब्जी मंडी पहुंचीं। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। घाटी के लोगों के लिए पागलनाला वर्षों से परेशानी का कारण बना हुआ है। खासकर बरसात के मौसम में पागलनाला सैंजवासियों के किसानों-बागवानों के लिए परेशानी बन जाता है। सब्जी और फलों से भरी गाड़ियों के साथ सोमवार सुबह कार्यालयों, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोग भी यहां रुके रहे। 
 
सैंज घाटी के दीपू ठाकुर, बालमकुंद, हरभजन, दीपक, ऐले राम और सेस राम ने कहा कि मार्ग बंद होने से हर बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई घंटे तलाड़ा में भारी बारिश के बीच सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ता है। पागलनाला में मलबा आने से घाटी का जनजीवन प्रभावित रहा। उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन लाल ने कहा कि सड़क खोलने के लिए मशीनें और मजदूर लगाए गए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने कहा कि बारिश से बंद सड़कों और बिजली को प्राथमिकता के आधार पर सुचारु करने के निर्देश संबंधित विभाग और बोर्ड को दिए गए हैं।

विज्ञापन


 कुल्लू में इतने ट्रांसफार्मर बंद 
जिले में हुई भारी बारिश से 15 सड़कें भूस्खलन और पत्थर आने से बंद हैं। बारिश से कुल्लू में 54 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसमें मणिकर्ण में दो, जरी में चार, कलैहली में 32 तथा सेऊबाग में 16 तथा कटौला में 13 ट्रांसफार्मर ठप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें