फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: घुमारवीं में 10 दिन रहे दिल्ली से लौटे सात जमाती, तीन परिवार क्वारंटीन

Fri, 03 Apr 2020 12:21 PM IST
Krishan Singh सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
घुमारवीं में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए तीन लोग बिलासपुर के घुमारवीं में भी करीब 10 दिन तक रह चुके हैं। ये सात लोग घुमारवीं की एक मस्जिद में भी नमाज पढ़ चुके हैं। यहां करीब 250 लोगों ने नमाज पढ़ी थी। तीन पॉजिटिव केस आने के बाद अब बिलासपुर जिला प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। ये लोग 20 मार्च को घुमारवीं में नमाज के दौरान मौजूद रहे थे।

विज्ञापन


10 मार्च को दिल्ली से लौटे थे। जानकारी के अनुसार ये सात लोग दिल्ली से सीधे घुमारवीं आए थे। दस दिन रुकने के बाद ऊना के अंब क्षेत्र चले गए। यहां रहते वक्त ये घुमारवीं की कई दुकानों में भी गए होंगे। इससे और ज्यादा संक्रमण फैलने का अंदेशा है। मस्जिद का मौलवी शहर की कई दुकानों में खरीदारी कर चुका है। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि जो लोग घुमारवीं मस्जिद में रुके हैं, उनमें तीन परिवारों को क्वारंटीन कर दिया है। ये लोग दस दिन घुमारवीं मस्जिद में रुके हैं और किस-किस से मिले, इसकी जानकारी ली जा रही हैं।

खबर के बाद भी नहीं जागा सरकारी अमला 
अमर उजाला ने 21 मार्च को यह खबर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की थी, लेकिन सरकारी अमला उसके बाद भी नहीं जागा। उक्त लोगों ने सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर जुमे की नमाज भी अदा की। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें