फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी पर नकेल के लिए हिमाचल ने नौ राज्यों को भेजा पत्र

Fri, 19 Oct 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के लोगों को कॉल कर ठगी का शिकार बनाने वालों के खिलाफ सीआईडी की साइबर क्राइम विंग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों के पुलिस महानिदेशकाें को पत्र लिखकर वहां से संचालित हो रहे ठगी के गिरोहों पर नकेल कसने को कहा गया है।

विज्ञापन


एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी की ओर से लिखे गए पत्र में ठगों की ओर से प्रयोग किए जा रहे नंबरों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही सेवा प्रदाता टेलीकॉम कंपनियों को भी इन नंबरों की सूची भेजी गई है ताकि वह भी इन नंबरों पर कार्यवाही कर सके।

डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि इन नंबरों के जरिये वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सेवा के जरिये हिमाचल के लोगों को कॉल कर ठगा जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन राज्यों से भी कार्रवाई के लिए कहा गया है जहां से ठग अपना रैकेट चला रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि अगर किसी नंबर से कॉल आए और वह बैंक खाते या एटीएम अथवा क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगे तो उसकी तत्काल जानकारी साइबर क्राइम विंग को टेलीफोन नंबर 01772620337 पर दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें