हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को अतिरिक्त समय दे दिया है। अब स्कूल 10 दिसंबर 2026 तक वार्षिक समारोह आयोजित कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने समारोहों के आयोजन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक की ओर से जारी नए आदेशों के तहत प्रदेश के सभी उपनिदेशकों को अपने अधीन आने वाले समर क्लोजिंग स्कूलों के मुखियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर वार्षिक समारोह आयोजित करवाने के निर्देश देने को कहा गया है। निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 दिसंबर के बाद समारोह आयोजित करने की तिथि में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।