हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में कोरोना काल में सालाना परीक्षाएं करवाने से पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड लोगों की राय लेगा। बोर्ड विभिन्न कक्षाओं की डेटशीट तैयार कर रहा है। इसे पहले पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा, उसके बाद उसे फाइनल किया जाएगा। बोर्ड मार्च के अंतिम सप्ताह में वार्षिक परीक्षाएं करवाने की तैयारी कर रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
ये परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह में करवाने की योजना है। परीक्षाओं से पहले 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट को पहले पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बोर्ड की मानें तो डेटशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में होंगी। बोर्ड स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की संख्या को मद्देनजर रखकर डेटशीट तैयार करने में जुटा है, जिससे किसी भी परीक्षा के दौरान स्कूलों में छात्रों की अधिक संख्या न बने।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार डेटशीट को पहले पब्लिक डोमेन में डाला जाएगा। सभी की सहमति आने के बाद उसके बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बोर्ड का प्रयास है कि वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह के अंतिम सप्ताह में करवा दी जाएं।
- डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।