फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कालाअंब में लगेगा दूसरा ईटीपी, 100 उद्योगों का गंदा पानी करेगा साफ

Wed, 28 Oct 2020 02:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रदेश का दूसरा एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) स्थापित होगा। मंत्रिमंडल ने कालाअंब ईटीपी को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। वर्तमान में कालाअंब में करीब 100 उद्योग स्थापित हैं। इन उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी और सीवरेज ट्रीटमेंट की कोई व्यवस्था नहीं थी। कालाअंब में लंबे समय से ईटीपी स्थापित करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। 

विज्ञापन


कालाअंब में सामान्य प्रवाह युक्त उपचार संयंत्र स्थापित करने के लिए मैसर्ज कालाअंब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कंपनी को 19 बीघा भूमि विशेष प्रयोजन वाहन के लिए 95 वर्षों के लिए एक रुपये प्रतिवर्ष प्रति वर्ग मीटर की दर से पट्टे पर देने का निर्णय लिया गया है। निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा ने कहा कि 9 करोड़ की लागत से 19 बीघा जमीन में ईटीपी स्थापित किया जा रहा है। प्लांट की क्षमता ढाई एमएलडी है और कालाअंब का प्रदूषण काफी हद तक दूर होगा। अभी तक औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पहला ईटीपी स्थापित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें