फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कजाकिस्तान में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के पांच पैरा खिलाड़ी

Tue, 23 May 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

हिमाचल के पांच पैरा खिलाड़ी सिटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए बंगलुरू में 5 से 15 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर अभ्यास शिविर आरंभ होगा।
विज्ञापन
अजय कुमार, राजेंद्र राणा, मालाभक्त, रचना देवी व युधिष्ठिर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कजाकिस्तान में हिमाचल के पांच पैरा खिलाड़ी सिटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ियों के लिए बंगलुरू में 5 से 15 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर अभ्यास शिविर आरंभ होगा। इसके बाद ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता कजाकिस्तान में 2 से 8 जुलाई तक होनी निर्धारित हैं।

विज्ञापन


इसकी तैयारियों में चयनित खिलाड़ी जी-जान से जुटे हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों में चंबा के खिलाड़ी अजय कुमार, कांगड़ा से राजेंद्र राणा, बिलासपुर से रचना देवी, किन्नौर से मालाभक्त और युधिष्ठिर शामिल हैं। प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संस्थापक और महासचिव ललित ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए शिविर प्रशिक्षण का आयोजन करवाना बिलासपुर प्रशासन का सराहनीय कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें