फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में 13 दिसंबर को हरियाणा के साथ होगा हिमाचल का पहला मैच

Tue, 06 Dec 2022 12:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम का पहला मैच हरियाणा से होगा। इसके लिए हिमाचल की टीम का चयन नौ दिसंबर तक कर लिया जाएगा। चयन से पहले खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में पसीना बहा रहे हैं। 
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी मैच के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास में बहाया पसीना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 दिसंबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की टीम का पहला मैच हरियाणा से होगा। इसके लिए हिमाचल की टीम का चयन नौ दिसंबर तक कर लिया जाएगा। चयन से पहले खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में पसीना बहा रहे हैं।  कैंप में भाग ले रहे 26 खिलाड़ियों में से ही टीम को चयन किया जाएगा। पिछले वर्ष रणजी टीम के लिए एचपीसीए की ओर से 20 के करीब खिलाड़ियों को टीम में रखा गया था। बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी में हिमाचल की टीम के ग्रुप ए में शामिल किया गया। इसमें हिमाचल की टीम हरियाणा, बंगाल, उत्तराखंड, बडौदा, ओडिशा, नागालैंड और उतर प्रदेश के साथ भिड़ेगी।

विज्ञापन


हिमाचल की टीम का पहला मैच 13 से 16 दिसंबर को हरियाणा के रोहतक में खेला जाएगा। दूसरा मैच 20 से 23 दिसंबर को बंगाल के साथ होगा। हिमाचल टीम 27 से 30 दिसंबर तक उत्तराखंड की टीम के साथ अपना तीसरा मैच खेलेगी। तीन से छह जनवरी को हिमाचल की टीम बडौदा के साथ खेलेगी। इसके बाद 10 से 13 जनवरी को ओडिशा, 17 से 20 जनवरी को नागालैंड और 24 से 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश की टीम से अपने पूल का अंतिम मैच खेलेगी। एचपीसीए के सचिव सुमित परमार ने कहा कि रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की क्रिकेट टीम का चयन जल्द कर लिया जाएगा। अभी टीम के लिए विशेष अभ्यास शिविर धर्मशाला में चल रहा है। इसमें 26 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

यह खिलाड़ी ले रहे अभ्यास शिविर में भाग
कोच राजीव कुमार और सहायक कोच अशीम नारंग के देखरेख में ऋषि धवन, निखिल गांगटा, प्रशांत चोपड़ा, राघव धवन, एकांत सेन, अंकुश बैंस, पंकज जसवाल, वैभव अरोड़ा, कंवर अभिनय, मयंक डागर, आकाश वशिष्ठ, अंकुश बेदी, सिद्धार्थ, सुमित वर्मा, अमित कुमार, गुरविंद्र सिंह, विजय गलेटिया, अंकित कलसी, प्रवीण ठाकुर, रोहित कुमार, महेश ठाकुर, आतिश पठानिया, अंकित, पृथ्वीराज सिंह धर्मशाला में अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें