फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बिस्मिल्लाह खान के नाम से मशहूर शहनाई वादक सूरजमणि नहीं रहे, बिलासपुर एम्स में ली अंतिम सांस

Fri, 11 Oct 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी

सार

प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणि का देर रात बिलासपुर के एम्स में देहांत हो गया। वे 63 वर्ष के थे। सूरजमणी क्रॉनिक पैनक्रियाटिटिस बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
शहनाई वादक सूरजमणि(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिस्मिल्लाह खान के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश के शहनाई वादक सूरजमणि का वीरवार देर रात बिलासपुर एम्स में निधन हो गया। मंडी के चच्योट के रहने वाले 63 वर्ष के सूरजमणि क्रोनिक पैन्क्रियाटाइटिस बीमारी से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


हाल ही में वह चंडीगढ़ में किसी रिकॉर्डिंग में गए थे। वहां से लौटने के बाद बीमार हो गए थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार चच्योट के श्मशानघाट में किया गया। उनके देहांत की खबर से हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी शहनाई की मंगल ध्वनि से हिमाचल के जिला, प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय मेलों का आगाज होता था। उन्होंने अमेरिका तक अपने कार्यक्रम दिए हैं।

प्रदेश की ऐसी कोई नाटी नहीं होगी, जिसमें सूरजमणि की शहनाई की गूंज सुनाई नहीं देती होगी। सूरजमणि अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत राज्य के कलाकारों और संगीतकारों ने सूरजमणि के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहनाई वादक सूरजमणि के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शहनाई वादक सूरजमणि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के चच्योट निवासी सूरजमणि ने देश-विदेश में अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं की शुरुआत उनकी शहनाई से होती थी। वह हिमाचल के बिस्मिल्लाह खां के नाम से विख्यात थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ब्यूरो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें