फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे हिमाचल के अखिल ठाकुर

Tue, 06 Feb 2024 04:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर

सार

अखिल ठाकुर दिल्ली में होने वाले आगामी इंडियन ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारतीय किक बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन
हिमाचल के अखिल ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अखिल ठाकुर दिल्ली में होने वाले आगामी इंडियन ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारतीय किक बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 7 से 11 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में होगी। इस चैंपियनशिप में बिलासपुर  के देलग गांव के अखिल ठाकुर 89 किलो भार वर्ग की किक लाइट स्पर्धा में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 20 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।  हिमाचल प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष व भारतीय किक बॉक्सिंग संग के महासचिव परशुराम अवार्डी डॉक्टर संजय कुमार यादव ने अखिल ठाकुर को भारतीय टीम में चयन होने पर बधाई दी। अखिल ठाकुर इससे पहले एशियन चैंपियनशिप थाइलैंड बैंकॉक में भारत देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। तुर्की व पुर्तगाल में भी देश के लिए प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें