फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मियों को मार्च के पहले सप्ताह में मिलेगा वेतन

Wed, 17 Feb 2021 11:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी कर्मचारियों को मार्च के पहले सप्ताह में तनख्वाह देने का आश्वासन दिया है। बुधवार को चालक यूनियन का प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर परिवहन निगम प्रबंधक संदीप कुमार से मिला। यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर ने कहा कि बीते कई माह से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश के अन्य निगम, बोर्डों के कर्मचारियों को हर माह समय पर वेतन मिल रहा है। निगम प्रबंधक ने यूनियन को आश्वस्त किया कि जनवरी माह का वेतन 18 फरवरी को दिया जाएगा। मार्च महीने से कर्मचारियों को पहले सप्ताह के भीतर वेतन मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें