फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला से धर्मशाला के लिए 15 जून से पहले शिफ्ट होगा रेरा का कार्यालय, एक जून को निरीक्षण करेगी टीम

Thu, 28 May 2026 12:07 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

रेरा का कार्यालय 15 जून से पहले शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वर्तमान में यह विंग निजी भवन में संचालित हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि विभागीय कार्यालयों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित कर अनावश्यक किराया खर्च कम किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रेरा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का कार्यालय 15 जून से पहले शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया जाएगा। राज्य सरकार और प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रेरा कार्यालय को धर्मशाला नगर निगम कार्यालय परिसर से संचालित किया जाएगा। इसके लिए एक जून को रेरा सदस्य और अधिकारियों की टीम धर्मशाला जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी और उपलब्ध कार्यालयों का अंतिम चयन करेगी। रेरा ने कार्यालय में फाइलों की पैकिंग शुरू कर दी है। प्रारंभिक दौर में जरूरी सामान धर्मशाला भेजा जाएगा। उधर, उद्योग विभाग के खनन विंग को भी शिमला में मजीठा हाउस भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में यह विंग निजी भवन में संचालित हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि विभागीय कार्यालयों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित कर अनावश्यक किराया खर्च कम किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों से भवनों की उपलब्धता और आवश्यक सुविधाओं की रिपोर्ट मांगी गई है। कार्यालय को धर्मशाला शिफ्ट करने का मामला पहले कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद विवादों में आ गया था। इस निर्णय को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। अदालत में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कार्यालय स्थानांतरण को लेकर पक्ष रखा गया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में आदेश देते हुए रेरा कार्यालय को धर्मशाला स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


9 सेवानिवृत्त कर्मचारी, 15 के करीब आउटसोर्स पर दे रहे सेवाएं
रेरा में 9 सेवानिवृत्त अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही 15 के करीब आउटसोर्स कर्मचारी है। कुल मिलाकर रेरा में 34 लोगों का स्टाफ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें