हिमाचल प्रदेश में भले ही मौसम साफ हो, लेकिन धूप खिलने से पारा लगातार गिर रहा है। इससे प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है और प्रचंड ठंड पड़ रही है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों का न्यूनतम पारा माइनस में रहा जबकि तीन शहर जीरो डिग्री में ठिठुर रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है।
ऊना में सुबह-शाम धुंध और कोहरे से बुरा हाल है। राजधानी में शनिवार को तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। 13 और 14 जनवरी को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।