फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के 355 पदों पर भर्ती शुरू, 3-4 जून को काउंसलिंग; जानें विस्तार से फटाफट

Sun, 24 May 2026 12:43 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीईटी के 355 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने के लिए 3 और 4 जून को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब अभ्यर्थियों को केवल अपने ही जिले में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) के 355 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेशभर में 3 और 4 जून को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। राज्य के स्कूलों में वर्तमान में पीईटी के 1011 पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे डीपीएड, डीपीई और शारीरिक शिक्षा डिग्रीधारकों में नई उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब 21 वर्षों बाद बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से उन्हें नौकरी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। शिक्षा निदेशालय ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब अभ्यर्थियों को केवल अपने ही जिले में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। वहीं, वे अन्य जिलों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर प्राथमिकताओं का क्रम (ऑर्डर ऑफ प्रेफरेंस) भर सकेंगे। पहले अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों में स्वयं जाकर काउंसलिंग में भाग लेना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते थे। नई व्यवस्था से उम्मीदवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने कहा कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीपीएड डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अंकों में छूट का प्रावधान दिया गया है। 3 और 4 जून से शुरू होने वाली काउंसलिंग से लंबे समय से रोजगार की उम्मीद में बैठे युवाओं को नौकरी की आस जग गई है। युवा अब काउंसलिंग की तैयारी में जुट गए हैं।

इन बैचों को बुलाया गया
निदेशालय ने विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ बैच निर्धारित किए हैं। सामान्य वर्ग का 31 दिसंबर 2005 तक, एससी अनारक्षित का 31 दिसंबर 2007 तक, ईडब्ल्यूएस का वर्ष 2006 तक, वार ऑफ फ्रीडम फाइटर (सामान्य) का 31 दिसंबर 2021 तक, एससी बीपीएल का 31 दिसंबर 2008 तक, ओबीसी अनारक्षित का 31 दिसंबर 2007 तक, ओबीसी बीपीएल का 31 दिसंबर 2008 तक, एसटी अनारक्षित का 31 दिसंबर 2007 तक, एसटी बीपीएल का 31 दिसंबर 2008 तक कट ऑफ बैच तय किया गया है। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

किस जिले में कितने पद भरेंगे
 
कांगड़ा  75
मंडी 62
शिमला 42
ऊना 39
सिरमौर  30
चंबा 29
कुल्लू 24
हमीरपुर 18
सोलन 14
बिलासपुर 10
किन्नौर 07
लाहौल-स्पीति 05
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें