फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से बढ़ी शीतलहर, आज भी खराब रहेगा मौसम

Fri, 17 Mar 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। वीरवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठंड हो गई है। रोहतांग में 30, कोकसर में 15, केलांग में 6 और जलोड़ी दर्रा में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग का शुक्रवार को भी सूबे के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 18 से 20 मार्च तक धूप खिली रहेगी। 21 मार्च को फिर मौसम बिगड़ सकता है। वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

शहर में शीतलहर तेज हो गई है। कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा की पहाड़ियों में बुधवार रात से बर्फबारी का दौर जारी है। निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। नेशनल हाईवे 305 के अलावा कुल्लू जिले में आधा दर्जन ग्रामीण रूटों पर यातायात ठप है।
विज्ञापन


चंबा के भरमौर, होली, सलूणी, तीसा और पांगी में जमकर बारिश हुई है। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13.0, धर्मशाला में 15.8, ऊना में 24.8, नाहन में 20.5, सोलन में 19.8, कल्पा में 7.8, भुंतर में 16.6, चंबा में 19.2, हमीरपुर में 24.6, बिलासपुर में 25.5, मंडी में 22.2, कांगड़ा में 22.4 और मनाली में 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें