फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP PWD: सड़कों-पुलों की मरम्मत को मांगे 371 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 2913 करोड़ का नुकसान

Mon, 28 Aug 2023 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में हुई तबाही से लोक निर्माण विभाग को 2913.03 करोड़ का नुकसान हुआ है। अन्य विभागों की अपेक्षा यह बहुत ज्यादा है। हालांकि अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा चुका है, लेकिन इनकी हालत अभी भी दयनीय है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों की मरम्मत और पुलों के निर्माण के लिए अब हिमाचल प्रदेश को केंद्र से मदद की दरकार है। लोक निर्माण विभाग ने जिला सड़कों की रिपेयर के लिए केंद्र से 274 करोड़ और पुलों के निर्माण के लिए 97 करोड़ रुपये की राशि मांगी है। इसके अलावा 52 करोड़ रुपये की राशि नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़कों की रिपेयर के लिए मांगी है। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा है। 

विज्ञापन


अब तक हिमाचल में हुई तबाही से लोक निर्माण विभाग को 2913.03 करोड़ का नुकसान हुआ है। अन्य विभागों की अपेक्षा यह बहुत ज्यादा है। हालांकि अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा चुका है, लेकिन इनकी हालत अभी भी दयनीय है। सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं, जिससे सड़कों पर जाम लग रहा है। सेब बहुल क्षेत्र की सड़कें खस्ताहालत हैं। वहीं, लिंक रोड खराब होने से बागवानों को खच्चरों या मजदूरों से सड़क तक सेब पहुंचाना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग का दावा है कि प्रदेश में दो दिनों से मौसम साफ होने से अधिकांश सड़कें यातायात के लिए बहाल की गई हैं। प्रदेश में 488 सड़कें अभी बंद हैं। इनमें से डेढ़ सौ सड़कें ऐसी हैं, जिनको ठीक करने के बाद भी मलबा गिर रहा है। इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल दौरे के दौरान राशि देने की हामी भरी थी। ऐसे में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें