फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: शहरों में महिलाओं के बस किराये में 50 फीसदी छूट बंद करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक लग सकती है मुहर

Sat, 17 May 2025 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही 50 फीसदी की छूट को सरकार शहरी क्षेत्र में बंद करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को किराये में दी जा रही 50 फीसदी की छूट को सरकार शहरी क्षेत्र में बंद करने की तैयारी में है।  हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में इसे यथावत रखे जाने का प्रस्ताव है। 19 मई को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है।

विज्ञापन


अभी प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में 50 फीसदी की छूट दे रखी है। पथ परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी करने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। पथ परिवहन निगम को घटे से उभारने के लिए पहले न्यूनतम किराये को 5 से 10 रुपये किया है। इसके बाद लंबी दूरी के किराये में भी बढ़ोतरी की है। अब सरकार की ओर से यह फैसला लेने पर चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें