मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है। मनालसु नदी के उफान पर आने से मनाली शहर की पेयजल योजना भी ठप हो गई है। इससे शहर में लोगों पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
मंडी पंडोह नेशनल हाईवे-6 मील के आसपास दो-तीन जगह पर लैंडस्लाइड होने से बंद हो गया है। मंडी कुल्लू सड़क वाया कटौला, कमांद के पास घोड़ा-फार्म के पास स्लाइड आने से बंद थी। जिसे छोटी गाड़ियों के लिए खोला जा चुका है। कुल्लू से मंडी आने जाने के लिए वाया चैलचौक सड़क खुल गई है।
राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर जगह-जगह पर पत्थर गिर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं, जामली दयोथ मार्ग पर एक चील का पेड़ गिरा है। जेसीबी मशीन भेज दी गई है। उसे हटाने का काम चल रहा है। नौणी से स्वारघाट तक वन वे मार्ग खुला है। जहां पत्थर गिर रहे हैं वहां पर मशीन भेज कर हटाए जा रहे हैं।
इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर छड़ोल के पास देर रात भूस्लखन होने की वजह से एक कार मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी, उसके ऊपर मलबा गिर गया। कार में बैठे तीन लोग सुरक्षित हैं।
उधर, मौसम की मार से वंदे भारत, अंबाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। बारिश के चलते आनंदपुर साहिब, मोरिंडा आदि रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया है, ट्रैक जलमग्न होने से चंडीगढ़ तक वंदे भारत के पहिये थम गए हैं।