फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र प्रश्नकाल: छात्रवृत्ति घोटाले में 27 विश्वविद्यालय, महाविद्यालय संलिप्त

Mon, 08 Mar 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने दी जानकारी
  • कहा, मामले में कुल छह गिरफ्तारियां हुई, अभी भी जारी है सीबीआई जांच
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में हुए घोटाले की जांच में 27 विश्वविद्यालय और महाविद्यालय संलिप्त पाए गए हैं। मामले की सीबीआई जांच जारी है। अभी तक कुल छह गिरफ्तारियां की गई हैं। इसमें पांच निजी संस्थान के अधिकारी/कर्मचारी और एक सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के प्रभावित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के तहत पूर्व में रुकी छात्रवृत्ति राशि वितरित की जा रही है।

विज्ञापन


इन संस्थानों की है छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्तता
- आईटीएफटी शिक्षा समूह कुराली, चंडीगढ़
- हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब, सिरमौर
- केसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशन पंडोगा, ऊना
- केसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशन नवांशहर, पंजाब
- सुखजिंद्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट दुनेरा, पंजाब
- एएसएएमएस एजूकेशन ग्रुप नाहन
- एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी शिमला
- कौशल विकास समिति चंबा
- एएसएएमएस शिक्षा समूह फतेहपुर, कांगड़ा
- आईसीएल ग्रुप आफ कॉलेज हरियाणा
- अपेक्स इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, टेक्निकल और पोलटेक्निक इंडस्ट्री
- एसडीएस एजूकेशन ग्र्रुप ऊना
- अरनी यूनिवर्सिटी पालमपुर
- एनआईईएलआईटी केंद्र नूरपुर, कांगड़ा
- देवभूमि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट चांदपुर, ऊना
- एनआईईएलआईटी केंद्र चंबा
- एनआईईएलआईटी केंद्र ऊना
- बहारा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट, सोलन
- एनआईईएलआईटी केंद्र नाहन
- इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऊना
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब
- शिवा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बिलासपुर
- सुखजिंद्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट गुरदासपुर, पंजाब
- आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, सोलन
- दोआबा खालसा ट्रस्ट मोहाली, पंजाब
- स्किल डेवलेपमेंट सोसायटी प्राइवेट आईटीआई, बड़ूखर, कांगड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें