फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के शिक्षकों के हित में लेंगे निर्णय : सुरेश भारद्वाज

Wed, 22 Aug 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ सचिवालय में हुई। इस दौरान शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने विभाग की ओर से कम परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के फैसले का विरोध किया। इस मौके पर प्रांत महामंत्री जगवीर चंदेल ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री से इस निर्णय को निरस्त करने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक हित में उचित कदम उठाएंगे। शिक्षकों को अवश्य राहत प्रदान की जाएगी। इस मौके पर महासंघ के संयुक्त सचिव पवन मिश्रा, विनोद सूद, यशवंत, राजेंद्र आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें